V24 NEWS CHANNEL / (सिरोही,राजस्थान) ;
माली समाज संस्थान चौदह परगना सिरोही संस्थान परिसर में स्वजाति प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्थान अध्यक्ष चेताराम माली ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथिवृंद के रूप में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शिवानी सोलंकी आरजेएस,अध्यक्ष हरीश माली खिवांदी भारतीय लेखा सेवा आधिकारी(आईएएस), विशिष्ट अतिथि अतुल माली बीडीओ जैतारण की गरीमामयी उपस्थिति रही| अतिथियों ने माँ शारदा, संत शिरोमणि लखमीदासजी महाराज व महात्मा ज्योति बा फूले व माँ सावित्री बाई फूले के चित्रफलको पर पुष्पार्पण व दीपप्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
समारोह में जिले भर के 72 प्रतिभागियों को विविध श्रेणियों यथा कक्षा-10,12, स्नातक,अधिस्तातक, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी व खेलकूद, एनसीसी, स्काउट आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त को मेडल से तथा 280 प्रतिभागियों को मोमेन्टो से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिवानी सोलंकी आरजेएस पीपाड शहर ने बालिका शिक्षा,साईबर सिक्योरीटी व कानून शिक्षा पर जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि अतुल माली ने अवसाद मुक्त अध्ययन, सामाजिक जागरुकता पर जोर दिया। यूथ आईकन युवा आईएएस अध्यक्ष हरीश माली ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर युवाओं का मार्गदर्शन किया। संयोजक शिक्षा समिति भंवरलाल माली ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया तो वहीं अध्यक्षीय भाषण में चेताराम माली सियाणा ने समाज के गणामान्य जन, प्रतिभाओं, भामाषाओं व मातृशक्ति का स्वागत अभिनन्द किया तथा समारोह के वित्तीय सहयोगी खाटली परगना का कार्यकारिणी सह बहुमान किया। अंत में धन्यवाद आभार भाषण मंत्री हरिलाल माली वीरवाडा ने दिया। कार्यकम संचालन वरदीचंद माली ने किया। इस अवसर पर शिक्षा समिति सदस्य सह संयोजक जयन्तीलाल माली, किशोर माली, रणछोड माली, खुशवन्त कुमार माली, भरतमाली, अमृत माली एवं संस्थान उपाध्यक्ष शंकरलाल माली झाडोली वीर टार्सों ग्रुप, प्रसिद्ध होटल व्यवसाई रघुनाथ माली, पीसीसी सदस्य हरीश माली, ताराराम माली,अम्बालाल माली, देवाराम माली, हीरालाल माली, जगदीश माली, घनश्याम माली,नारायण माली, शंकर लाल माली,सह भारी संख्या में माली समाज चौदह परगनों के प्रतिनिधिगण, माताएँ बहिने, युवाशक्ति उपस्थित रहे।

