V24 NEWS CHANNEL ,
(V24 न्यूज चैनल नेटवर्क ) ,

सिरोही, राजस्थान ।
सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के मोरस पुलिस चौकी प्रभारी ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे एक कार का फिल्मी स्टाईल में पीछा कर 100 किलो डोडा पोस्त जब्त किया. पुलिस को पीछे देख कार ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया. अब पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है।
राजस्थान की सिरोही पुलिस का माफियाओं और तस्करों पर एक्शन जारी है।
राजस्थान की सिरोही पुलिस ने एक तेज रफ्तार कार का पीछा कर 100 किलो डोडा पोस्त जब्त किया जबकि कार ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भाग गया ।
सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर इन दिनों पुलिस सख्ती से चेकिंग अभियान चला रही है।
सिरोही एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत मोरस पुलिस चौकी प्रभारी पन्नालाल ने टीम सहित उदयपुर-पालनपुर फोरलेन स्थित पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में मोरस चौकी के पास शनिवार (26 अक्टूबर) शाम को नाकाबंदी की।इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भागा. जिसके बाद पुलिस ने उसका 10 किलोमीटर पीछा किया. उसके बाद डोडा पोस्त तस्कर जंगल में कार छोड़कर फरार हो गए ।पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट और डिक्की में अलग-अलग बोरी में छिपाकर रखा 100 किलो डोडा पोस्त मिला. पुलिस ने मौके पर ही कार जब्त की और घटनास्थल से फरार तस्कर और कार के नंबर और चेसिस नंबर की मदद से उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा फरार तस्कर की जगह जगह दबिश देकर तलाश की जा रही है. पिंडवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।