V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा),
*गोंडवाड दमामी समाज युवा शक्ति सेवा समिति की बैठक आयोजित*
रिपोर्ट/खेताराम परिहार
पिंडवाड़ा सरस्वती मंदिर प्रांगण सुमेरपुर में गोंडवाड दमामी समाज युवा शक्ति सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष कैलाश गोयल के सानिध्य मे आयोजित हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठ व युवाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया,सभा में सचिव प्रवीण चौहान ने संगठन के आगामी कार्य की रूपरेखा के प्रस्ताव रखे,जिसमें समाज ने तन मन धन से सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया,व संगठन के कार्य की सराहना की,संगठन के कोषाध्यक्ष हरीश बारोट ने दो वर्ष का आय वय का ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया,इस आम सभा में मंदिर में मरम्मत कार्य सभा में भोजन व पानी के लाभार्थियों का तिलक माला साफा से सम्मान किया गया,जल्द से जल्द खेल-कूद प्रतियोगिता करवाने के लिए निर्णय लिया,नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़ने, बच्चों के लिए गायन प्रतियोगिता,शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए भी विचार रखे,जिसमें समाज के सभी गणमान्य लोगों ने सहराना की।

बैठक मे जयनारायण सीपा बलवना,लालाराम सुमेरपुर, लालाराम साण्डेराव, अमृतलाल बिसलपुर,नैनाराम बांकली,खेताराम सुमेरपुर, नारायणलाल खिमाडा,सतीश कुमार उपस्थित रहे।
