V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) ,
सिरोही, राजस्थान।
भक्तिमय श्री राम कथा का शुभारंभ
माउंट आबू।
कुम्हारवाड़ा में क्षेत्र में महाराणा प्रताप नगर, कुम्हारवाड़ा रहवासी एवं ग्रामवासियों द्वारा 5 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ में नवदुर्गे माताजी मंदिर कुम्हारवाड़ा से कलश यात्रा आयोजित की गई। जिसमें ग्रामवासियों सहित संख्या में शहरवासी, श्री राम भक्त सम्मिलित हुए। कलशयात्रा के पश्चात् विधिविधान से सभी नवदुर्गे गरबा चौक में सभी का स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई श्री राम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचिका दीदी रमता शर्मा की द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस काफी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे।

आयोजन में पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर, उमेश परमार, अभिषेक थिंगर, शैतान सिंह दहिया, महेश परमार, भंवरसिंह मेड़तिया, प्रताप सिंह मकवाना, भरत कुमार, विशाल खटीक, कनिष्क थिंगर, भावेश आदिवाल, रोहन परिहार आदि रामभक्तो द्वारा आयोजन में सेवा दी जा रही है।।

