V24 NEWS CHANNEL (पाली, राजस्थान) ,

पाली : बाली के उम्मेद राजपूत छात्रावास में शस्त्र पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर समाज सेवी नारायण सिंह आकडा वास ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और धर्म के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। समाजसेवी आकड़ावास ने कहा कि आज शस्त्र के साथ शास्त्र का पूजन भी जरूरी है इस दौरान उन्होंने वीरमदेव सोनगरा की जीवनी पर भी प्रकाश डाला।

समाजसेवी डॉक्टर माधो सिंह इंदा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर्वत सिंह ने वर्तमान समय में शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। पाली दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया ने कहा कि शस्त्र व शास्त्र पूजन राजपूत समाज के हर व्यक्ति को अपने घरों में भी करना चाहिए। कार्यक्रम को चौहान महासभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह, मंगल सिंह, विक्रम सिंह राणावत,पिंटू सिंह पंचलवाड़ा, दुष्यंत सिंह फालना गांव, गजेंद्र सिंह राणावत, अजय पाल सिंह जोधा, प्रेम सिंह मेड़तिया, महिपाल सिंह शारडा, बलवंत सिंह बॉया, केपी सिंह पांचाल वाडा , मनमोहन सिंह बीसलपुर, प्रहलाद सिंह पचलवाड़ा व देवेंद्र सिंह श्रीशैला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उम्मेद छात्रावास में समाज बंधुओ द्वारा लाए गए शास्त्रों का शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में विधि विधान के साथ पूजन किया गया। बाली, सुमेरपुर, रानी व देसूरी के समस्त राजपूत समाज की ओर से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोगों परंपरागत वेशभूषा में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन दलवीर सिंह खुडाला ने किया।

Share.
Leave A Reply