V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान ।
कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक- पिंडवाडा से प्राप्त जानकारी अनुसार ,
*दो दिवस परिक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता सामरधरा (घरट)में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक , और एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न हुई*
संस्थाप्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया की, स्थानीय विद्यालय के प्राथमिक खंड ने शिक्षक प्रकाश पूरी व नरसाराम गरासिया के निर्देशन में परिक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सामरधारा घरट में भाग लिया| जिसमें छात्र वर्ग ने परिक्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया| वही छात्रा वर्ग ने परिक्षेत्रीय खो – खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया | साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाल गोपाल ने अपना भाग्य आजमाया जिसमे 50मीटर दौड़ में विद्यालय की जूली कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| 4*100 रिले रेस में संजय, खुशपाल, माधव और कमलेश की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| 4*100 रिले रेस में तनिषा, जूली, भूमिका और प्रियांशु की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |लम्बी कूद में जूली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया जिसमें स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय झाड़ोली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया अब ब्लॉक लेवल पर इनका मुकाबला 26 सितम्बर को कोटडा (वीरवाडा) में होगा|

