V24 NEWS CHANNEL ( माउंट आबू/किशनलाल) ;

सिरोही, राजस्थान ।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भाजपा , रक्तदाताओं द्वारा 116 यूनिट रक्तदान किया।

माउंट आबू। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के ग्लोबल अस्पताल में आयोजित हुआ।

जिसमें रक्तदाताओं द्वारा 116 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद मंगल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह में रक्तदान शिविर में पूर्ण रूप से सहयोग देने पर ग्लोबल ब्लड बैंक, ग्लोबल अस्पताल के सहियोगी एवं भाजपा कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Share.
Leave A Reply