V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान ।
संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया का दबदबा ।*
* आज आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में हिंदी दिवस के उपलक्ष में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे सुलेख ,श्रुतलेख,कहानी लेखन,निबंध लेखन,चित्रकला,एकल गीत का आयोजन हुआ । इस अवसर पर संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे भैया बहिनों (खुशाल सिंह ,हर्षित,अभिमन्यु, आयुषा,मनीषा) को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने इस दिवस पर हिंदी भाषा की प्राचीनता, विकास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आचार्य शैलेष देवासी,लक्ष्मण सेन, दरजाराम,नारायण माली,अशोक प्रजापत, मीनाक्षी दीदी ,भावेश घांची और दलाराम देवासी उपस्थित रहे।

