V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

आगामी त्योहारो को लेकर पुलिस थाना पिण्डवाड़ा मे सीएलजी की बैठक आयोजित।

V24न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा

पिण्डवाड़ा – 13 सितम्बर शुक्रवार को पुलिस थाना पिण्डवाड़ा मे सीएलजी की बैठक थाना परिसर मे वृताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा भंवरलाल चौधरी, तहसीलदार पिण्डवाड़ा मोहनलाल सियाग एवं थानाअधिकारी जगदीश सिंह पुलिस थाना पिण्डवाड़ा द्वारा आगामी त्योहार देवझुलनी एकादशी, बारहवफात,एवं अनंतचतुर्दर्शी गणेश विसर्जन को लेकर थाना परिसर मे सीएलजी सदस्यो की एवं गणमान्यो की बैठक लि गई, बैठक मे आगामी त्योहार 14 सितम्बर को देवझुलनी एकादशी,16 सितम्बर को बारहवफात एवं 17 सितम्बर को अनंतचतुर्दर्शी गणेश विसर्जन को आपसी सद्भभावना,स्नेह एवं भाईचारा से शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी को आश्वस्त किया,सीएलजी सदस्यो द्वारा जुलुस निकाले जाने वाले रुट पर यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा रूट पर साफ सफाई के लिए कहा गया।इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सहयोग को लेकर सभी को आश्वस्त किया गया,इस बैठक मे शिवसेना जिलाप्रमुख रमेश रावल,व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक रावल,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अचलसिंह बालिया,भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष गहलोत,हाजी कांसिम खान,मुस्लिम समाज से शोकीन खोखर,सुशील कुमार रणजीत सिंह डाबी विहिप मंत्री,विहिप प्रखण्ड उपाध्यक्ष अरविंद वैष्णव,पूर्व पालिकाध्यक्ष भंवरलाल पटेल,व्यापार संघ से कमलेश राजगुरू,पन्नालाल प्रजापत,भाजपा उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह डाबी,माधुराम देवासी, डीस्कोम एईएन अमृतलाल जाटव,पुलिस मित्र पुखराज मीणा,ओमप्रकाश ,नाथुसिंह बालिया,भूपेन्द्र परमार इत्यादी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply