V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

झाडोली की विभिन्न समस्याओं के बारे में विधायक को दिया ज्ञापन ।

झाडोली गांव की विभिन्न समस्याओं के बारे में पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी के नेतृत्व में लोगो ने ज्ञापन दिया जिसमें प्रमुख रूप से बसों के ठहराव के बारे में कहा गया क्यो की बसे बाईपास होकर निकलने से गरीब जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है नई झाडोली में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नही होती है दवाब नही होने से निचले इलाकों में पानी नही जाता है समय सीमा को बढ़ाया जावे , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को भरा जावे व एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जावे व केंद्र को क्रमोन्नत किया जावे व एक्सरे मशीन लगाई जावे, राजकीय माध्यमिक स्कूल में कला विषय खोला जावे, पशुओं की ज्यादा संख्या होने से पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जावे, झाडोली के अति प्राचीन तालाब को मॉडल तालाब बनाया जावे, झाडोली सिवेरा सम्पर्क सड़क के तिराहे पर सुबह शाम अत्यधिक आवागमन होने से जाम रहता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना होती है पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था की जावे, संस्क्रत कॉलेज खोला जावे, बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का भवन अत्यधिक छोटा है जहां कमरों की मात्रा कम होने से बालिकाए को कठिनाई हो रही है यहां 1 से 12 तक क्लास चलाने में दिक्कत हो रही है इसलिये नया भवन बनाया जावे बरसात में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है वही भवन में खड़ा विधुत पोल को शीघ्र हटाया जावे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इन समस्याओं के शीघ्र हल करने का विधायक ने वादा किया वही विधायक महोदय ने ततपरता से विधुत विभाग के सहायक अभियंता से फोन पर स्कूल से पोल हटाने को कहा और स्कूल में छात्राओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से भी उचित व्यवस्था करने को कहा ज्ञापन देने बूथ प्रभारी पीराराम सेवानीवर्त शिक्षक जसवंत सिंह हिम्मत गर्ग व पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत कुमार पुरोहित व पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी थे ।

Share.
Leave A Reply