V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा , राजस्थान) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*स्कूल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया का दबदबा*

रविवार को संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श विद्या सिरोही पेवेलियन में किया गया।जिसने आदर्श विद्या मंदिर नांदिया के भैया बहिनों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दौड़ में भैया नरेंद्र ,विक्रम, गणेश और बहिन लक्षिता ने प्रथम और भैया युवराज ने द्वितीय, रिले में भैया विक्रम,और बहिन आशा ने द्वितीय,गोला फेंक में बहिन नीतू ने प्रथम और ऊंची कूद में भैया विक्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इन सभी भैया बहिनों को वंदना दर्शन कार्यक्रम में अतिथि कानाराम जी और चामुंडा माताजी पुजारी गौतम जी ने गोल्ड और सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है यह हमारे शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण आयाम है।इस अवसर पर आचार्य प्रवीण गर्ग,नारायण माली, रामाराम,लक्ष्मण सेन,मीनाक्षी,दरजाराम,अशोक प्रजापत,दलाराम,चेलाराम,भावेश घांची,दलजीत देवासी,मनीषा,कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,और हितेश कुमार उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply