V24 NEWS CHANNEL (मुंबई, महाराष्ट्र) ,

सुरेश पुरोहित ।

नारी तू नारायणी द्वारा आयोजित नंदोत्स्व बड़ी धूमधाम से सम्पन्न।

मुख्य अतिथि लोढ़ा सपत्निक मौजूद रहे, किया बहुमान ,स्थानीय कलाकारों द्वारा दी भजनो की प्रस्तुति

मुंबई।

दक्षिण मुंबई क्षेत्र के वीपी रोड़ स्थित सिक्का नगर मे स्त्री मंडल हॉल मे कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष मे नारी तू नारायणी की ओर से आयोजित नंदोत्स्व मे मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा व उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा मुख्य तौर पर मौजूद रहे जिनका नारी तू नारायणी संस्था की ओर से दोनों को तुलसी व शॉल ओढाकर बहुमान किया। मंगलप्रभात लोढ़ा ने संस्थान की अध्यक्ष भाविका सालवी व अन्य सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए कहा की सालवी व उनकी टीम हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहती है जो सराहनीय प्रयास है उसी कड़ी मे मंजू लोढ़ा ने सभी महिलाओ को जन्माष्टमी की बधाई दी। जन्मोत्सव मे स्थानीय भजन कलाकार रमेश पालीवाल एंड ग्रुप की ओर से मीठे रस से भरियोड़ी राधा रानी लागे,,, मुझे अपने ही रंग मे रंग ले मेरे यार सावरे,,,जैसे भगवान श्रीं कृष्ण व राधिका के धार्मिक भजनो की प्रस्तुति देकर सभी महिला भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा थी जिन्होंने सभी महिलाओ को श्रींकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें देते हुए कहा की आज का कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा उसके लिए आभार जताया। लोढ़ा का महिला मंडल की ओर से सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष भाविका सालवी ने बताया की इस कार्यक्रम को लेकर पिछले दो महीने से तैयारिया चल रही थी ओर मेरे साथी सखियो ने भी हमेशा साथ व सहयोग दिया है। नंदोत्स्व मे बाल कलाकर ने श्रींकृष्ण बनकर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया, जन्मोत्सव मे दही हांडी भी फोड़ी गई.इस दौरान भाविका सालवी, काजल गोहिल,कृपा सोनी जलपा सर्वेंया,रीनल दलाल,रोहिणी कपाड़िया समेत सैकड़ो नारी शक्ति ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share.
Leave A Reply