V24 NEWS CHANNEL (सुरेश पुरोहित) ,

विश्व मे सनातन धर्म, संस्कृति को शिखर पर ले जाना ही मेरा उदेश्य-प्रज्ञानानंद सरस्वती

मुंबई। महाराष्ट्र ।

काला चौकी के दिपक ज्योति टॉवर मे चातुर्मास बिराजमान द्वारका शारदा व ज्योतिष मठ के पिठाधिश्वर जगद्गुरु प्रज्ञानानंद शंकराचार्य सरस्वती जी महाराज ने अपने भक्तो को प्रवचन मे बताया की विश्व मे सनातन धर्म, संस्कृति को शिखर पर ले जाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सनातन धर्म के सभी जाति समुदाय को एकजुट होकर धर्म ध्वजा को ऊँचा रखने का आव्हान किया है उन्होंने कहा की सनातन धर्म सदियों से चलता आ रहा है और आगे भी चलेगा, सनातन धर्म ना मिटा है ना मिटेगा। प्रज्ञानानंद महाराज ने अभी हाल ही मे हुई बांग्लादेश की घटना का जिक्र करते हुए कहा की जिस प्रकार वहा पर घटना मे सिर्फ हिन्दुओ व हिन्दू मंदिरो को ही टारगेट किया गया है इसलिए हमारे भारत मे सभी सनातनियो को सबक सीखना चाहिए और विश्व मे हमारा देश हिन्दू राष्ट्र घोषित हो ऐसी हम सबकी भावना है क्योंकि हिंदुस्तान ही एक अकेला देश है जो हिन्दुओ का है. जो इंसान देश मे रहकर देश की रोटी खाकर भी देश के साथ गद्दारी करते है उसे देश मे रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। शंकराचार्य सरस्वती ने कहा कि आपके बालक बालिकाओं को धर्म,संस्कृति व मर्यादा का पाठ जरूर पढ़ाये उन्हें नियमित पूजा,अर्चना करवाए व दिन मे दो बार मंदिर मे जरूर लेकर जाये जिससे उनके मन मे धार्मिक भावना जागरूक होंगी तथा बाहर होटलों मे कम से कम खाने कि आदत डाले और अपने बच्चों को सात्विक भोजन करवाने कि पहल करे जिससे शरीर मे कोई रोग नहीं हो शरीर निरोगी रहेगा,पहला सुख निरोगी काया हो। आपको विदित हो कि गुरुदेव पिछले दो महीने के लिए काला चौकी-लालबाग़ स्थित दिपक ज्योति मे चातुर्मास के लिए बिराजमान है अतः आप सभी भक्तो से आग्रह किया गया है कि आप उनके दर्शनार्थ सुबह 12 से 3 एवं शाम को 6 से 9 बजे तक कर सकते है। उनके सानिध्य मे दर्जनों भक्तो ने रुद्राभिषेक व सैकड़ो भक्तो ने श्रीयंत्रम कि दीक्षा दी गयी। दर्शन करने वालों मे शिवराज महेत्रे पोलिस उप अधीक्षक एसीबी नवी मुंबई,मारवाड़ एकता परिषद के नरेंद्र परमार बाली,अनिल खिमावत,सुरेश रावल कांग्रेस युवनेता,संतोष पुरोहित,उमेदसिंह पूनाडीया,सरस्वती पुरोहित,खुश्बू पुरोहित,गौतम पोसिंतरा, ओमप्रकाश रावल,घेवरसिंह नोरवा, रवि पुरोहित वाली,विकास पुरोहित वाण,दिनेश दोलपुरा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply