उदयपुर। राजस्थान
शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित स्कूल में शुक्रवार को मुस्लिम सहपाठी द्वारा चाकू के हमले में घायल 10वीं के छात्र देवराज ने सोमवार शाम को दम तोड़ दिया। राखी के दिन दोपहर में बहन सुहानी और चचेरी बहनों ने अस्पताल में देवराज को राखी भी बांधी, लेकिन देवराज राखी की डोर छोड़ चला। शहर में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी गई।
देवराज की मौत, मुस्लिम सहपाठी ने मारा था चाकू, उदयपुर में तनाव, इंटरनेट बंद, मां ने कहा- हत्यारे को फांसी दो ।

