V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल माउंट आबू के पूर्व निदेशक एवं महानिरीक्षक रहे श्री भूपत सिंह चौहान का आकस्मिक निधन । अकादमी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

दिनांक 17.8.2024 को लगभग शाम 2:00 बजे के आसपास आंतरिक शिक्षा अकादमी के पूर्व में रहे निदेशक एवं महानिदेशक श्री भूपत सिंह चौहान का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।

श्री सिंह जोधपुर से सूरतगढ़ के लिए अपनी व्यक्तिगत कार से जा रहे थे । रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और उनका निधन हो गया।

श्री भूपत सिंह चौहान वर्ष 1984 के सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारी थे तथा 38 वर्ष की शानदार सेवा देने के बाद वर्ष 2022 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत हुए थे और उन्होंने देश की अलग-अलग जगहों पर अपनी सेवाएं दी थी व वर्ष 2013 से 2016 तक आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक पद पर कार्यरत रहे और उसके बाद नीमच स्थानांतरण हो गए। नीमच में कार्यरत रहते हुए वह सेवानिवृत्ति हो गए थे।

वह एक प्रतिभाशाली अधिकारी थे और प्रशिक्षण के पुरोधा माने जाते थे। उनके अकस्मात निधन से नए केवल अकादमी में बल्कि पूरे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सभी शोकाकुल है। अकादमी में सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Share.
Leave A Reply