V24 NEWS CHANNEL ,
हैदरबाद ,तेलंगाना ।
शहर की अफजल गंज पुलिस थाना पुलिस ने सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 तोला सोना, चांदी के आभूषण बरामद किए है ।
हैदराबाद ईस्ट जोन डीसीपी पी . बालास्वामी ने अफजल गंज पुलिस थाने में प्रेस वार्ता करके मामले की जानकारी देते हुए हुए बताया कि 5 अगस्त2024 को पीड़ित ने आभूषण चोरी का मामला अफजल गंज पुलिस थाने में दर्ज करवाया था ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अफजल गंज थाने की क्राइम टीम ने जांच शुरू की और प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के अनुसार क्राइम टीम ने 16 अगस्त को आभूषण बेचने की फिराक में गौलीगुड़ा से आरोपी अपराधी को पकड़ लिया ।


