V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

अंतरराष्ट्रीय मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक ,

अमेरिका, जर्मनी, इथोपिया, केनीया व भारत के 35 सौ धावक लेंगे भाग

माउंट आबू, 13 अगस्त।

ब्रह्माकुमारी संगठन की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आगामी 18 अगस्त को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर सोमवार देर शाम होटल हिलौक स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। समाज सेवी श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि हॉफ मैराथन दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया जा सकता है। सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ प्रेम नारायण मिश्रा कहा कि मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बल मिलता है। धावकों को बेहतर व्यवस्था प्रदान करने को कार्यक्रम संयोजक सहभागियों का आपसी तालमेल होना जरूरी है।मैराथन दौड़ समिति सदस्य बीके भानू ने बताया कि समाज के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए विश्व बंधुत्व भाव को मजबूत करने के लिए हॉफ मैराथन दौड़ में अमेरिका, इथोपिया, केनीया, जर्मनी आदि विभिन्न देशों से लेकर भारत समेत 35 सौ प्रतियोगी शामिल होंगे। सीआई सुरेश चौधरी ने कहा कि मैराथन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस की ओर से माकूल व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सकीय सेवाओं के लिए भी विभिन्न स्थानों पर चिकिस्क एंबुलेंस व अपनी टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे। सवेरे छह बजे से दौड़ के दौरान आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इन स्थानों से गुजरेंगे धावकमैराथन सयोजन समिति सदस्य बीके सचिन के अनुसार हाफ मैराथन दौड़ को तलहटी मनमोहिनी वन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। जो सड़क मार्ग से बाधनाला, छिपा वेरी, सात धूम, फॉरेस्ट व्यू, आरना हनुमान मंदिर, बीस नं पिलर, माउंट आबू प्रवेश द्वार से गोमुख चौक, बस स्टेंड, रोटरी सर्कल, चाचा म्युजियम चौक, अंबेडकर चौक, नक्की मार्केट, भारत माता नमन स्थल, दादी प्रकाशमणि मार्ग होते हुए ओम शान्ति भवन में संपन्न होगी। इस अवसर पर संगठन के प्रबंधक बीके अवतार, लायन्स क्लब अध्यक्ष अंजना गुजराल, सचिव अजय बंसल, टेक्सी युनियन अध्यक्ष प्रवीण सिंह, पालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, पूर्व अध्यक्ष सुरेश थिंगर, काजल अग्रवाल, संजय सिंघल, स्काउट गाइड सीओ जीतेंद्र भाटी, प्रज्ञा चौरसिया, विनोद कुमार खन्ना, गौरव कौशिक, अभिलाष पांडे, बाबू सिंह परमार, सलिल कालमा, राजकुमार परमार, टीआई सोम देव, उज्जवल सिंह, छोटेलाल चौरसिया, सत्यप्रकास गोयल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Share.
Leave A Reply