V24 NEWS CHANNEL ,

वराडा , सिरोही,राजस्थान ।

(चौथमल सुर्याल )

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियाँ जोरो पर,सफलता पूर्वक आयोजन हेतु ली बैठक,सौंपे दायित्व।

वराडा और आसपास के क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों के खेल मैदानों से ड्रम ओर ढोल की थाप आसानी से सुनी जा सकती है कारण है आने वाली 15 तारीख को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी जो देनी है,क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु प्रतिदिन विद्यार्थी शारिरिक शिक्षक व स्टाफ के सहयोग से पीटी,परेड व व्यायाम प्रदर्शन का सामुहिक अभ्यास कर रहे है,वराडा,मनोरा,देलदर,मंडवारिया व बरलूट विद्यालयों में इस कार्यक्रम को समारोह पूर्वक मनाने के लिए संस्थाप्रधान अपने स्टाफ की बैठक को लेकर दायित्व भी सौंप रहे,वराडा विद्यालय में पीईईओ भँवरलाल पुरोहित ने बैठक लेकर सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न दायित्व दिये गये,विद्यालय के उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार, लक्ष्मण कुमार,फिरदौस बेगम,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूंगिया,उमेश कुमार,महेंद्र सिंह,पेकाराम,दीपक खत्री,मोनिका दवे,प्रियंका संत अपने अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply