V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल),

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

*विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर भटाना गाँव के महिलाओं को दिया सन्देश*

प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान एवं कार्य को दृढ़तापूर्वक प्रेरित करना है| इसी कड़ी में ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं ऑस्ट्रेलियन फ्रेंड्स फॉर ग्लोबल हॉस्पिटल के सयुंक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटाणा गाँव, रेवदर तहसील, सिरोही जिला में किया गया। एस. एम. एल. ग्लोबल नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर एक नाटकीय प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी द्वारा आस पास के गाँव एवं स्थानीय महिलाओं को स्तनपान कराने के महत्त्व एवं बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक सन्देश दिया|ग्लोबल अस्पताल के डॉ. ध्यानेश्वर, बी. के. अर्चना बहन, नर्सिंग कॉलेज के टीचर जितेन्द्र कुमार आर्य, भटाना स्कूल के प्रधानाचार्य कमल कुमार, संचालिका हस्तु देवी पुरोहित, पर्वत सिंह, हंसराम राना, के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |

Share.
Leave A Reply