V24 NEWS CHANNEL (किशन लाल) ,

कल होंगा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
माउंट आबू। सिरोही, राजस्थान
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन देश भर में किया जा रहा है इसी क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी आबू पर्वत की तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, हर घर तिरंगा अभियान विधानसभा संयोजिका गीता अग्रवाल, हर घर तिरंगा अभियान मंडल संयोजक अरविंद रावल, सह संयोजक लक्ष्मण सिंह परमार, अशोक भोपाजी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें तय किया गया की 13 अगस्त 2024, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे शहर भर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित आबू के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा प्रदेश सह संयोजक नरपत दान चारण, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, उपाध्यक्ष सलिल कालमा, लक्ष्मण प्रजापत, भास्कर अग्रवाल, प्रज्ञा चौरसिया, काजल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, हीर सिंह भाटी, भंवर सिंह मेड़तिया, सुरेंद्र गिर, कमलेश सोनी, हितेष गिरी गोस्वामी, भगवान सिंह भाटी, जॉनी कनौजिया, मनोज बगरिया, संजय अग्रवाल आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।।
