V24 NEWS CHANNEL ,
माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आम जनता को एस एम एल ग्लोबल नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने दिया नशा से मुक्त रहने का संदेश
नशा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्लोबल हॉस्पिटल एवं इसरो की शाखा NSIL के सयुंक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राना पुंजा राजकीय जनजाति आश्रम छात्रावास, निचलागढ़, आबू रोड में किया गया।जनजाति छात्रावास और ग्लोबल अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्व आदिवासी दिवस पर एक नाटकीय प्रस्तुति देकर गाँव के आमजन को जागरूक किया |
नशे से होने वाले नुकसान और बीमारियों और बचाव महत्त्व आदि समझाया| इस मौके पर अस्पताल के जे पी सिंह, नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग प्रक्षिका बी. के. सुधान्जली, निचलागढ़, उपलगढ़ और स्थानीय खेत्र के सरपंच और गणमान्य सम्मानित सदस्य, साबुराम, हंसराम राना, वार्डपंच और पंचायत समिति के सदस्य और आम पब्लिक उपस्थित रही|

