V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू में यूरोलॉजिकल सुबिधाओं के लिए एडवांस्ड टीएफएल लेजर मशीन का किया उद्घाटन

09अगस्त2024,

माउंट आबू, सिरोही /राजस्थान ।

ग्लोबल हॉस्पिटल ने आज अत्याधुनिक थ्यूलियम फाइबर लेजर (टीएफएल) मशीन का उद्घाटन किया, जो गुर्दे की पथरी और प्रोस्टेट समस्याओं के इलाज के लिए एक अभूतपूर्व तकनीक है। उद्घाटन ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा ने अस्पताल के चिकित्सा और अन्य डॉक्टर्स एवं हॉस्पिटल के स्टाफ की उपस्थिति में किया l

जैसा कि ग्लोबल हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. वैभव विशाल ने बताया, “टीएफएल लेजर गुर्दे की पथरी और प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित रोगियों के लिए एक गेम-चेंजर है, और तकनीक गुर्दे की पथरी और प्रोस्टेट की समस्याओं से जूझ रहे सभी मरीजों की मदद करेगी। इस लेजर मशीन से बिना किसी कट के ऑपेरशन किया जा सकता है, जिससे जल्द ही रिकवरी हो जाएगी और अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इस लेजर तकनीक से होने वाली अधिकांश सर्जरी को सरकारी योजना कवर किया जाएगा|

Share.
Leave A Reply