V24 NEWS CHANNEL (सुरेश पुरोहित) ,
मुंबई।
दक्षिण मुंबई क्षेत्र के भूलेश्वर समेत सभी गलियों मे स्वछता को ध्यान मे रखते हुए मनपा कनिष्ठ पर्यवेक्षक सी. विभाग,भूलेश्वर की लक्ष्मी वालजी कोळी मॅडम ने पुरे क्षेत्र मे प्रत्येक दुकानदारों व फूटपाथ पर व्यापार करने वालों को विशेष आग्रह किया है की कोई भी व्यापारी अपनी दुकान अथवा गली मोह्हले मे कचरा नहीं डाले ओर ना किसी को डालने दे. कोळी मॅडम ने बताया की कचरा डालने से गंदगी फैलती है जिससे डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है जिससे सभी व्यापारियों ने मनपा को सहयोग देने की बात कही जिससे मनपा कनिष्ठ कोळी मेडम ने सभी व्यापारियों का आभार जताया।

