V24 NEWS CHANNEL ,
सिरोही, राजस्थान ।
एक पेड़ माँ के नाम महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पाडीव मे पौधारोपण कर सरक्षण का लिया संकल्प
सिरोही। निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बुधवार को महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय परिसर मे पौधारोपण के सरक्षण का संकल्प लिया।अभियान के तहत सभी संस्था प्रधान,स्टॉफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर मे पौधे लगाए। कार्यवाहक भावना चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय मे पौधारोपण करना काफ़ी नहीं है.उसके बाद उस पौधे की देखभाल कर उसे पेड़ का रूप देना बेहद जरूरी है।

