V24 NEWS CHANNEL ,

कार्यालय संस्कार भारती ,सिरोही
संस्कार भारती जिला महामंत्री मनोहर सिंह भाटी ने बताया कि संरक्षक आनंद मिश्रा एवं संस्कार भारती जिला अध्यक्ष राजेश बारबर के सान्निध्य में आनंद विद्या मन्दिर सिरोही में मासिक बैठक संपन्न हुई| बैठक में गुरुपूजन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व आयोजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई | बैठक में नवीन वार्षिक सदस्यता अभियान एवं कला साधकों को जोड़ने हेतु विचार विमर्श किया गया| बैठक में कोषाध्यक्ष रमेश खत्री, मंत्री नरेंद्र सिंह एवं शिवलाल माली, मदन नागर तथा मीडिया प्रभारी खुशवंत कुमार माली व अन्य ने सहभागिता की |
