V24 NEWS CHANNEL,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक- पिंडवाडा

एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत हुआ सघन वृक्षारोपण**

विद्यालय में आज दिनांक 7.08.24 को विद्यालय स्तरीय सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ |

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि प्रति छात्र एक पौधे के अनुसार से 200 पौधें जियो टेगिंग के साथ रोपे | साथ ही विद्यालय स्तरीय सामाजिक मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़कर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए| मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान पर चिराग सुथार एवं ईशा प्रजापत रहे | इसी प्रकार आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर एंजल कुँवर और दिव्यांशु भार्गव रहे| निर्णायको के रूप में सीनियर वर्ग में विद्यालय के शिक्षकगण जितेंद्र रावल, राम सिंह सैनी, शिवांश दीक्षित तथा जूनियर वर्ग में मुकेश कुमार, निर्मला कोली का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला| मॉडल निर्माण और प्रतियोगिता हेतु प्रभारी सामाजिक विज्ञान शिक्षक व. अ हरीश कुमार मीणा और मुबारक हुसैन तथा वृक्षारोपण हेतु प्रभारी सोनाराम मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा |संस्था प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्रों को नवाचारो के साथ जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य अर्जित हेतु प्रेरित किया | छात्रों में वृक्षारोपण का उत्साह देखते बन रहा था | इस अवसर पर गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली सह विद्यालय परिवार उपस्थित रहा |

Share.
Leave A Reply