पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

बीते दिन गत 2 अगस्त 2024 को मध्य रात्रि मे केरलापादर स्कूल सीवेरा रोड प {हिम्मतजी प्रजापत मकान के पास की स्कूल} मे अज्ञात लोगों ने चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट नजदीकी पुलिस थाने पिंडवाड़ा मे दर्ज करवाई है।

इस चोरी मे बच्चो के खाना बनाने के काम मे आने वाले सभी सामान / बर्तन / दो गैस सिलिंडर / अनाज का स्टॉक सभी सामान चोरी करके ले गए.. इस कारण बच्चो को जो अल्पहार (नास्ता) मिलता था वो बंद हो गया था। . तो इसी गांव के *हिम्मतजी धनाजी मुरीवाले* अपनी इस *मानव व जीवदया सेवा संस्थान झाड़ोली* से *श्रम दान व सेवा सहयोग से जुड़े हुए है।* उनके व स्कूल के अध्यापकों के कहने पर * मानवता जीवदया संस्था झाड़ोली के कार्यकर्ताओ ने* एक मत विचार से इस कार्य मे सेवा देने की इच्छा जाहिर की।और जरूरत का सामान लाने के लिए आज 5/08/2024 को *११,०००=₹ का सहयोग* दिया है ।

Share.
Leave A Reply