V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल),
माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।
आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू में संपन्न हुआ श्री डी एस राठौड उप महानिरीक्षक का विदाई समारोह।
आज दिनांक 31 जुलाई को आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू में पदस्थ रहे श्री डी एस राठौड उप महानिरीक्षक का विदाई समारोह किया गया।
श्री राठौड का जन्म 10 जुलाई 1964 को ग्राम बाबरा, जिला ब्यावर, राजस्थान में हुआ और उन्होंने सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारी के रूप में 3 जुलाई 1989 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ज्वाइन किया और अपने बुनियादी प्रशिक्षण को आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू में पूरा करने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 35 साल 2 महीने की सेवाएं प्रदान की । जिसके दौरान वह देश के विभिन्न भागों में कार्यरत रहे जिसमें जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, नागालैंड, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड आदि शामिल है। उन्होंने यूएन मिशन के तहत अंगोला देश में भी अपनी हम सेवाएं दी। प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी श्री राठौर ने लगभग 9 सालों तक के अपने कार्यकाल के दौरान नीमच के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र को संपूर्ण पुलिस बलों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र का खिताब मिला। उन्होंने नक्सलवाद उग्रवाद से ग्रसित दुर्गम इलाकों में अपनी सेवाएं पूरे समर्पण निष्ठा निडरता का नेतृत्व प्रदान करते हुए दी और अपनी संपूर्ण सेवा कल के दौरान विभिन्न प्रकार के कोर्स भी किए जिसमें Civil Defence Instructions Course, Basic Mountaineering Course, Army Commando Course, Direct Trainer Skill Course, Operational Training Course, Management of Training Course, Understanding and Managing the Media Course, Various Promotional Course, Civil Defence and Bomb Disposal Course इत्यादि शामिल है। इसके अतिरिक्त अपने संपूर्ण कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के मेडल भी प्राप्त किया जिनमें United Nation Service Medal, Police Medal for Meritorious Service, Internal Security Model, Union Home Minister Medal for Excellence in Police Training शामिल है साथ ही उनको महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से प्रशस्ति पत्र एवं महानिदेशक डिस्क से भी नवाजा गया है। अकादमी में आज उनके विदाई समारोह के अवसर पर श्री सुधांशु सिंह, उप महानिरीक्षक, श्री पवन कुमार, श्री बीरेंद्र खंतवाल, श्री शिवराज सिंह राठौड़, श्री संजय पूनिया, श्री मनीष कुमार, डॉक्टर वी वी एस चैतन्य, उप कमांडेंट, श्री कृष्ण कुमार दुबे, सहायक कमांडेंट तथा अकादमी में पदस्थ सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। उनका सीआरपीएफ बैंड के द्वारा भव्य सम्मान किया गया।



