V24 NEWS CHANNEL (सुरेश पुरोहित) ,

मुंबई, महाराष्ट्र ।

*दिव्य वर्षायोग कलश स्थापना महामहोत्सव*

परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य युगल मुनिराज परम पूज्य प्रसन्न मनः मुनि श्री 108 प्रणुतसागर जी महाराज एवं दिगंबर श्रमण मुनि श्री 108 जयन्द्र सागर जी महाराज का दिनांक 28 जुलाई को दिव्य वर्षा योग कलश स्थापना महामहोत्सव का कार्यक्रम अत्यंत भक्ति भाव एवं धूमधाम से मलाड मुंबई की धन्य धरा पर संपन्न हुआ।

जब समस्त जीवों के तीव्र प्रबल पुण्य का उदय होता है तब किसी दिगंबर मुनिराज के चरण चातुर्मास के लिए नगर में पड़ते हैं और चार माह तक धर्म- ज्ञान और भक्ति की गंगा में डुबकी लगाकर श्रावकगण अपने पापों का प्रक्षालन कर जीवन को धन्य बनाते हैं।प्रसन्न मनः चातुर्मास समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतवर्ष से हजारों श्रद्धालु पधार कर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज पधारकर अपनी गरिमामई उपस्थिती से सभी को अनुग्रहित किया एवं युगल मुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर युगल मुनिराज ने सभी जीवो के आत्म कल्याण के लिए आशीर्वाद दिया और चार माह तक प्रत्येक रविवार को विशेष प्रवचन के माध्यम से आत्मोथान करने की घोषणा करी। अंत में समस्त विश्व में शांति एवं कल्याण के लिए धर्म की शरण लेने के लिए उपदेश दिया।

*श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट एवं प्रसन्न मन चातुर्मास समिति*

Share.
Leave A Reply