V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल),
माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।
चर्मरोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन, देहली से आये डॉ. मंकुल गोयल ने दिया नि:शुल्क परामर्श
29जुलाई 2024,
ब्रह्माकुमारिज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्किन चर्मरोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन माउंट आबू शहर में किया गया। देहली से आये चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. मंकुल गोयल द्वारा 84 मरीजों ने लाभ लिया | इसमें दाद, खाज, खुजली, मुहाँसे, फोड़ा – फुंसी, छाल रोग सोरियासिस, गंजापन एवं चमड़ी के रोगों से ग्रस्त मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया | इस शिविर संचालन अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रताप मिढा के निर्देशन में जेपी सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया | डॉ. मिढा जी ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने पर आमजन को अपने विशेष अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और सही समय जाँच कर इलाज करना चाहिए |


