V24 NEWS CHANNEL ,

(चौथमल सुर्याल) ,

सिरोही ,राजस्थान ।

– राजकीय विद्यालय में मनाई गई कारगिल विजय की 25 वीं वर्षगांठ,शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन।

वराडा के राउमावि के परिसर में आज कारगिल विजय की पच्चीस वीं वर्षगांठ पर विभागीय दिशा निर्देशोंनुसार मिनट टू मिनट कार्यक्रम आयोजित किया गया,विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के कार्मिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर सीमा पर शहीद हुये सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, तत्पश्चात भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसे देश भक्ति के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया,विद्यालय के प्राध्यापक रमेश कुमार द्वारा कारगिल युद्ध एवं उसकी विजय गाथा का सचित्रण वर्णन कर उपयोगी जानकारी से छात्रों को लाभान्वित किया संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित ने सन्देश दिया गया कि हमें सदैव हमारी देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को स्मरण कर उन्हें नमन करना चाहिए एवं सभी विद्यार्थी एक योग्य नागरिक बन सके ऐसा प्रयत्न करना चाहिए इस दौरान उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार, गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,लक्ष्मण कुमार घांची,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूंगिया,फिरदौस बेगम,उमेश कुमार,महेंद्र सिंह,पेकाराम,भरत कुमार,दीपक खत्री,मोनिका दवे,पूजा,प्रियंका संत,मुकेश कुमार की भी उपस्थिति रही।

Share.
Leave A Reply