V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल),

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

*केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में हो रहा शिक्षा सप्ताह का आयोजन*

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है| 22 जुलाई को शिक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पंकज अहलावत एवं सविता के मार्गदर्शन में TLM की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने किया| इस दौरान विभिन्न शिक्षकों द्वारा तैयार TLM का प्रदर्शन किया गया| 23 जुलाई को ओमप्रकाश खटीक एवं सोनाली राणा के निर्देशन में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन किया गया|

24 जुलाई को खेल शिक्षक प्रभु राम गरासिया एवं चंद्रमणि पोद्दार के निर्देशन में खेल संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को वॉलीबॉल सहित कई प्रकार के खेल खिलाए गए| 25 जुलाई को सांस्कृतिक दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षिका रेखा व्यास के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विविध प्रदेशों की संस्कृति से जुड़े गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये| इस अवसर पर पर्यावरणविद डॉक्टर अरुण शर्मा की अध्यक्षता में रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |26 जुलाई को देवेंद्र शर्मा व गिरिजा शर्मा के निर्देशन में स्किलिंग व डिजिटल इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया| प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि 27 जुलाई को नवरतन व सविता मलिक के निर्देशन में मिशन लाइफ एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसके अंतर्गत विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के खान-पान संबंधित जानकारी का प्रदर्शन करेंगे| शिक्षण सप्ताह के अंतिम दिन 28 जुलाई को अंजलि सांचा के निर्देशन में सामुदायिक सहभागिता दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत अभिभावकों के साथ कई गतिविधियों जैसे पौधारोपण, राष्ट्र व समाज के निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका, बुनियादी शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी |

Share.
Leave A Reply