V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,
माउंट आबू , सिरोही राजस्थान।
माउन्ट आबू : आबूरोड मार्ग पर गुजराती पर्यटक के हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया राज फाश , गुजरात के बनासकांठा से चार आरोपी बापर्दा गिरफ्तार , सी आई सुरेश चौधरी के नेतृत्व में कांस्टेबल बाबू सिंह राणावत तथा चंद्र सिंह की विशेष भूमिका
आबू रोड मार्ग पर पिछले दिनों गुजराती पर्यटक के हुए ब्लाइंड मर्डर का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है । मामले में गुजरात के बनासकांठा से चार आरोपी बापर्दा गिरफ्तार किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जघन्य अपराधों के पर्दाफाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभु दयाल धानिया , तथा माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा के सुपरविजन में सी आई सुरेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने सराहनीय कार्य किया है । इस मामले के खुलासे में कांस्टेबल बाबू सिंह राणावत तथा चंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए माउंट आबू के अलावा तलहटी , मानपुर , आबू रोड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तथा कई लोगों से पूछताछ के आधार पर गुजरात के बनासकांठा से चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया ।
इस घटना में बनासकांठा निवासी साहिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी । उसके मामा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसके मुताबिक सात घूम के पास वह लोग दीवार पर बैठे थे , तभी पांच व्यक्ति माउंट आबू की ओर से आए और उनके साथ जबरदस्त मारपीट की । साहिल को गंभीर चोटें आई उसे मेहसाणा के अस्पताल ले जाया गया परंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
इस घटना के आरोपी त्रिवेंद्र कुमार गरासिया , राहुल गरासिया , जयेश चौहान और मुकेश गरासिया को पुलिस ने गुजरात के अमरगढ़ और इकबालगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया है ।
इस पूरी कार्यवाही के लिए गठित पुलिस टीम में माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी , आबू रोड थानाधिकारी राजीव भादू , हेड कांस्टेबल राजाराम , हेड कांस्टेबल भवानी सिंह , कांस्टेबल बाबू सिंह राणावत , चंद्र सिंह , विजय सिंह , दिलीप सिंह , प्रकाश कुमार , रमेश कुमार , मोहनलाल, धर्मेंद्र तथा ओम प्रकाश शामिल थे ।

