V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,
माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिरोही जिले के माउंट आबू में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद को सामान्य पद को लेकर मांग रखी गई थी ।
जिसके बाद एसटीएससी समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला और पूरे शहर में समाज के लोगों ने मिलकर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर मंडल के अध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ।
आपको बता दे की नगर पालिका क्षेत्र में कई वर्षों से अध्यक्ष का पद आरक्षित है ऐसे में मंडल के अध्यक्ष के द्वारा सामान्य पद रखने की मांग की थी जिसके बाद एसटीएससी समाज के लोग इसको लेकर नाराज दिखे और बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोग पैदल मार्च निकालकर उपखंड कार्यालय पहुंचे और पद को आरक्षित रखने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
