V24 न्यूज चैनल,

(पिंडवाड़ा )

सिरोही, राजस्थान ।

आदर्श विद्या मंदिर में संकल्प दिवस मनाया गया

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया द्वारा आयोजित बोर्ड कक्षा संकल्प दिवस कार्यक्रम में अतिथि चेनाराम शिवगढ़ जी,पाताराम जी ऊंदरा, सदाराम जी ऊंदरा,भाविन जी रावल ने मां भारती, ओम और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने अतिथियों का स्वागत व परिचय करवाया साथ ही संकल्प कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि जीवन में किया गया संकल्प व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा व दिशा देता है। महापुरूषों ने संकल्प के आधार पर श्रेष्ठ कार्य किया। हम भी महापुरूषों का स्मरण करते हुए संकल्प ले कि बोर्ड कक्षा में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर आचार्य प्रवीण गर्ग,भावेश घांची,दलजीत देवासी,चेलाराम,अशोक , दलाराम,पुखराज,दरजाराम,लक्ष्मण सेन,रामाराम,नारायण लाल,हितेश कुमार,मीनाक्षी देवी और मनीषा उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply