V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान ।

आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ माउंट आबू ने एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश फैलाते हुए राजपूताना होटल स्टेट कैंपस में वृक्षारोपण किया।

दिनांक 20 जुलाई 2024 को आंतरिक सुरक्षा अकादमी के द्वारा श्री अखिलेश प्रसाद सिंह निदेशक/ महानिरीक्षक के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया इस अवसर पर श्री सुधांशु सिंह उपमहानिरीक्षक, कैप्टन अफजल सिद्दीकी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉक्टर अरुण शर्मा, होटल व्यवसायी श्रीमती गीता अग्रवाल, डॉ नवीन शर्मा, ग्लोबल हॉस्पिटल, श्री नंदलाल प्रजापति, जिला वन अधिकारी, अकादमी में चल रहे थे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम डिगोज क्रम संख्या 18 और एम ओ सी सी क्रम संख्या 55 के प्रशिक्षु अधिकारी एवं माउंट आबू के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और वृक्षारोपण भी किया। आंतरिक शिक्षा अकादमी इससे पहले भी इस तरह के वृक्षारोपण अभियान करती रही है।

Share.
Leave A Reply