V24 NEWS CHANNEL

सिरोही, राजस्थान ।

ग्राम खांबल एक पेड़ मां के नाम के तहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

सिरोही : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खांबल व राजस्व गांव अणगोर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम खेल मैदान और गंगावेरी में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमएफ संस्था (टाटा ट्रस्ट) से प्रतिनिधि हडमत सिंह, विशिष्ठ अतिथि सरपंच प्रतिनिधि व जल संरक्षण समिति अध्यक्ष शैतान सिंह सोनगरा के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्य मनरेगा के तरह शुरू किया। इस दौरान सीएमएफ संस्था प्रतिनिधि हड़मत सिंह ने जल संरक्षण और भू जल स्तर सुधार हेतु विभिन्न गतिविधि के बारे में जानकारी दी तथा एक पौध का जीवन में कितना बड़ा लाभ होता है उसके बारे में जानकारी साझा की। सरपंच प्रतिनिधि शैतान सिंह ने 2100 पोधारोपण लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया व उन्होंने बताया की भविष्य में इसी पौधारोपण से बड़ा बगीचा निर्माण होगा जिससे गांव में शुद्ध ऑक्सीजन मिल सकेगी।इस मौके पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अणगोर के प्रधानाध्यापक ओबाराम जोगशन, शारिरिक शिक्षक खांबल महेंद्र सिंह, शारिरिक शिक्षक अणगोर छैल सिंह, सुनील रावल, सीएमएफ संस्था प्रतिनिधि अनामिका देवड़ा, दीपिका कुंवर स्काउट छात्र व नरेगा श्रमिक मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply