V24 NEWS CHANNEL (मगन प्रजापत) ,

आबूरोड, सिरोही राजस्थान।

11 KV लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला

सांसद लुंबाराम चौधरी और पूर्व विधायक जगसीराम कोली पहुंचे चनार गांव

मृतक युवक के परिजनों के घर पहुंच कर दी सांत्वना,बंधाया ढांढस

मृतक युवक की पत्नी,माता चार बेटियों और एक पुत्र से की वार्तालाप

प्रजापति समाज के लोगों से सांसद और पूर्व विधायक ने की चर्चा

सांसद ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का दिलाया भरोसा

आबूरोड के चनार गांव में हाल हि मे 11KV विधुत लाइन में फाल्ट से पुरे गांव मे घरेलू लाइन में करंट दौड़ने से चनार निवासी कालूराम प्रजापती की करंट लगने से मौत हो गयी थी..मृतक कालूराम प्रजापती अपने घर मे एकमात्र कमाने व परिवार को संभालने वाला था कुछ वर्ष पूर्व छोटे भाई का भी सडक हादसे में देहांत हो गया था..परिवार के एकमात्र सहारे के इस प्रकार कालकवलित होने की सूचना पर जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी व पूर्व विधायक जगसीराम कोली मृतक के घर चनार गांव पहुंचे और मृतक की पत्नी,माता,चार बेटियों, और 1 पुत्र को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया और परिवार को सांत्वना देने चनार स्थित निवास पर पधारे व सरकार की ओर से हरसम्भव मदद दिलवाने की दिलासा दिलाई.

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने परिवार को ढांढस देते हुए कहा कि आपके इस दुख में हम आपके साथ है व बच्चो व परिवारजन के लिए राज्य व केंद्र सरकार से हर योजना का लाभ दिलवाया जाएगा..पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने भी परिवारजन को इस दुखद घटना में राज्य सरकार व मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया…सांसद और पूर्व विधायक ने मृतक परिजनो को आर्थिक सहायता देलाने को लेकर प्रजापति समाज के लोगों से भी विचार विमर्श किया.. साथ समाज के लोगो ने मिट्टी व्यवसाय मे आ रही समस्या को लेकर अवगत करवाया.. इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,प्रजापती समाज के वरिष्टजन सहित बडी संख्या मे समाजबंधु मौजूद रहे

Share.
Leave A Reply