V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल , माउंट आबू) ,

किडनी स्टोन प्रोस्टेट एवं मूत्र नली के पथरी जैसे मूत्र संबधी रोगों का परामर्श शिविर का आयोजन, डॉ वैभव विशाल ने दिया नि:शुल्क परामर्श

दिनांक:- 19 जुलाई 2024,

ब्रह्मकुमारिज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं श्री विनायक हॉस्पिटल के सहयोग नि:शुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर सिरोही में किया गया। इस शिविर में डॉ. वैभव विशाल, ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू के अनुभवी लेप्रोस्कोपिक सर्जन यूरोलॉजिस्ट ने किडनी की पथरी, मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट की बीमारी, पेशाब अनियमता होना, पेशाब में रुकावट, पेशाब में जोर लगाना इत्यादि समस्याओं से पीड़ित रोगियों की ने जाँच कर उचित परामर्श दिया और ऑपरेशन के मरीजों को ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू रेफर किया गया वहां पर नियमानुसार मुख्य मंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज किया जायेगा|यह शिविर हर महीने आयोजित किया जाता है | यह शिविर सिरोही आश्रम के इंचार्ज बी. के. अरुणा बहन, भरत पटेल, जे. पी. सिंह एवं उनके स्टाफ का सहयोग से संपन्न हुआ|

Share.
Leave A Reply