V24 NEWS CHANNEL (मगन प्रजापत) ,

आबूरोड ,सिरोही , राजस्थान।

रोटरी इंटरनेशनल में मनीष जैन अध्यक्ष, संजय गर्ग बने सचिव 2024-25 की नवीन कार्यकारणी ने ली शपथ

आबूरोड मे रोटरी इंटरनेशनल आबूरोड का पद स्थापना समारोह स्थानीय होटल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया.. समारोह में क्लब अध्यक्ष के रूप में मनीष जैन, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय गोयल, को पद स्थापित किया गया..मुख्य अतिथी डिस्ट्रीक गवर्नर मोहन पारासर, एजी जॉन मेहुल पटेल द्वारा नव कार्यकारणी को शपथ दिलवाई गई..रोटरी इंटरनेशनल आबूरोड के पदस्थापना समारोह मुख्य अतिथि डिस्ट्रीक रोटेरियन मोहन पारासर कि अध्यक्षता मे आयोजित किया गया.

पदास्थापना समारोह मे नवयुक्त क्लब अध्यक्ष व क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलवाते हुये पीडित मानव की सेवा हेतु लगातार प्रयत्नशील रहने और लव की छवि को उत्तरोत्तर और अधिक निखारने का प्रयास करने का आह्वान किया…क्लब के नवीन अध्यक्ष मनीष जैन सहित कार्यकारिणी के नेतृत्व में क्लब सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा इस की अपेक्षा उनके द्वारा की गई.. समारोह को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में असिसटेन गवर्नर मेहुल पटेल द्वारा क्षेत्र के सभी रोटरियन को बच्चों के ब्लड डोनेट सहित जीवनशैली के सुधार हेतु जागरूकता पैदा करने स्वछता अभियान में लगातार योगदान देते रहने तथा अक्षय पात्र के माध्यम से स्कूली छात्रों को स्वच्छ और स्वस्थ स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के लिए आव्हान किया..समारोह में सचिव मुकेश अग्रवाल द्वारा वर्ष 2023-24 मे किए गए कार्यो का प्रतिवेदन पेश करते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम मानव सेवा सहित अनके सेवा भाव के कार्य कर पाए है। नवीन अध्यक्ष मनीष जैन द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यो कि रूप रेखा को विस्तार पूर्व बताया गया..कार्यक्रम में नवीन सचिव संजय गर्ग द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

Share.
Leave A Reply