V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा , सिरोही राजस्थान ।

अजारी वार्ड पंच राकेश रावल ने की सिरोही जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट

वार्ड पंच ने सिरोही जिला कलेक्टर शुभम चोधरी से शिष्टाचार भेंट कर अजारी मारकुंण्डेश्वर महादेव की भौगोलिक स्थिति के बारे में जाना और वार्ड संख्या एक/पंद्रह कैलाश नगर,नवा-अरट,सिगलावा, पानी पाइईपलाइन लाइन के बारे में अवगत करवाया वार्ड पंच राकेश रावल ने जिला कलेक्टर को मारकुंण्डेश्वर/पंचदेवल महादेव आने का न्योता भी दीया ।

इस समय आदित्य रावल भी मौजूद रहे जानकारी के अनुसार श्रीमती चौधरी पूर्व में वर्ष 2018-19 में सिरोही में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है। 2014 में अखिल भारतीय रैंक 11 हासिल करते हुए आईएएस में चयनित हुई। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दस साल के कार्यकाल में वे सहायक कलेक्टर एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट , वित्त मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, अलवर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सिरोही, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य हथकरघा विकास निगम, जयपुर सचिव, अजमेर, आयुक्त, श्रम विभाग, जयपुर, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डूंगरपुर में सेवाएं दे चुकी है।

Share.
Leave A Reply