V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल ) ,

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में भारतीय सेना द्वारा अरावली साइकिल अभियान यात्रा रविवार शाम को केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत पहुंची। जहां पर विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कैप्टन शिवांशु मलिक, सूबेदार देवकरण एवं आठ जवानों सहित टीम का गर्मजोशी के साथ बच्चों ने स्वागत किया। कैप्टन शिवांशु मलिक ने बताया कि कारगिल विजय को 25 वर्ष पूरे होने पर यह यात्रा नसीराबाद से चित्तौड़, आसींद, उदयपुर होते हुए आबू पर्वत पहुंची है इसके बाद यह यात्रा पाली, ब्यावर होते हुए पुनः नसीराबाद पहुंचेगी इस दौरान यह दल लगभग 1300 किलोमीटर की यात्रा करेगा। इस अवसर पर कारगिल विजय गाथा के बारे में ऐतिहासिक जानकारी विद्यार्थियों को दी गई कि कैसे सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विजय पताका फहराई । प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने अपना शुभकामना संदेश टीम को दिया एवं सुखद यात्रा की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक आनंद अंबुज, अंजलि सांचा, पुष्पलता गुप्ता, सविता, रवि पारीक, संदीप कुमार, अंकुर सैनी, पंकज अहलावत, गीतांशु, जयदीप सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply