V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल ) ,

माउंट आबू , सिरोही, राजस्थान।

अधर देवी मन्दिर के नजदीक गिरा बड़ा पेड़, माउंट आबू के दूध बावड़ी की घटना,

तेज बारिश के साथ अचानक गिरा पेड़, पेड़ गिरने से मंदिर मार्ग हुआ बंद, गनीमत रही की बारिश होने की वजह से नहीं था कोई वहां मौजूद, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा,

तेज हवा और बारिश के साथ गिरा का पेड़,

प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू में यूं तो इस बार बारिश का दौर काम है और कम बारिश से दिनभर गर्मी का एहसास रहता है इस बार इंद्रदेव कहीं ना कहीं रूठे हुए नजर आ रहे हैं ऐसे में कुछ देर पहले दोपहर के समय अचानक माउंट आबू के आसमान में बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिसके चलते अधर देवी जाने वाले मार्ग पर दूध बावड़ी के नजदीक अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया जिससे मंदिर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया गनीमत यह रही कि उसे वक्त बारिश हो रही थी और वहां कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की आपदा टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने की कार्यवाही की गई ।

Share.
Leave A Reply