V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।

भाजपा पदाधिकारियों ने की स्वायत्त शासन मंत्री से मुलाकात।

आबू के विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा, सौंपा पत्र।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जयपुर में स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से राजस्थान का एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में विकास कार्यों एवं शहर की मूलभूत समस्याओं के बारे में चर्चा की। सौंपे गए पत्र में राजस्थान सरकार द्वारा 40 शहरों की कायाकल्प हेतु बनाई गई परियोजना में माउंट आबू को शामिल करना, महाराणा प्रताप सर्किट परियोजना में माउंट आबू को सम्मिलित करना, माउंट आबू का ट्यूरिज्म मास्टर प्लान बनाया जावे, अधरदेवी व गौमुख वशिष्ठ आश्रम तक रोप वे का निर्माण, अनादरा प्वाइंट से भैरू तारक अनादरा तक रोप वे का निर्माण, पेयजल समस्या के निदान के लिए पारित सालगांव बांध परियोजना का कार्य शुरू करवाना, नगरपालिका अध्यक्ष पद जो कि पिछले 30 वर्षों से आरक्षित वर्ग से है उसे अनारक्षित (सामान्य) करना, माउंट आबू के भवन निर्माण संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करवाना, राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना में नक्की झील को शामिल करना, शहरी विद्युतीकरण के तहत माउंट आबू में भी भूमिगत तारो का कार्य करवाना, 33 केवी विद्युत लाइन जो कि माउंट आबू में स्वीकृत है उसे अपग्रेड करना, भारत माला सड़क परियोजना का केंद्र सरकार द्वारा माउंट आबू के गुरूशिखर से राष्ट्रीय राजमार्ग आबूरोड तक सड़क निर्माण की स्वीकृत दी गई थी, उस सड़क का निर्माण करवाना, नगरपालिका माउंट आबू में रिक्त पदों पर नियुक्त करना, माउंट आबू में पार्किंग की समस्याओं के स्थायी निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति को मय बजट के स्वीकृति हेतु भेजा जावे, माउंट आबू में इको (प्राकृतिक) पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को विकसित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों को गति देने एवं कार्यों को शुरू करवाने का अनुरोध किया।इस मौके पर नेताप्रतिपक्ष सुनील आचार्य, आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, भास्कर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply