V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल ) ,

माउंट आबू ,सिरोही राजस्थान।

आज भी जारी है कार्यवाही का दौर,

बीती देर शाम को कंक्रीट की आड़ में ले जा रहे थे लोहे के सरिये,

आज भी की गई मौके पर कार्यवाही ,किसी अन्य नाम से लाई गई थी सीमेंट से बनी ईट ,करीब 30000 स्क्वायर फीट है ट्रक में माल निजी होटल के नाम से चालक के पास था बिल ,

जानकारी के मुताबिक निजी होटल के मालिक को नहीं है इस बारे में कुछ पता,ऐसे में पोलो ग्राउंड में ट्रक को करवाया खाली .

जिले के सबसे उंचे शहर माउंट आबू में बिना अनुमति निर्माण नहीं किया जा सकता ऐसे में निर्माण सामग्री परिवहन करने के लिए उपखंड कार्यालय से टोकन जारी होते हैं लेकिन टोकन से अधिक माल सामग्री परिवहन को लेकर अब उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुखे सख्त मूड में नजर आ रहे हैं और अब मात्रा से अधिक सामग्री परिवहन होने पर अब टोल नाके पर कार्रवाई होती हुई नजर आ रही है जहां बीते कल दो ट्रॉली बजरी दो ट्रॉली कंक्रीट एवं 71 पेटी टाइल्स तो देर शाम को कंक्रीट की आड़ में सरिये परिवहन किया जा रहे थे जिसे जप्त करने की कार्रवाई की गई वहीं आज एक रोचक मामला भी देखने को मिला जिसमें माउंट आबू के एक निजी होटल के नाम से ट्रक गुजरात से माउंट आबू पहुंचा और 1716 सीमेंट के बने दीवार ब्लॉक पकड़े गए जिसमें संबंधित होटल से पता किया तो वह इस बात से साफ मुकर गए कि यह ट्रक हमारा नहीं है ऐसे में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस ट्रक को माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में खाली करवा कर माल जप्त किया

Share.
Leave A Reply