V24 NEWS CHANNEL /किशनलाल ।

माउंट आबू, सिरोही , राजस्थान।

झूठी शिकायत को लेकर आमजन का फूटा आक्रोश,

भवन निर्माण से संबंधी शिकायत करने का मामला ,

समाजसेवी महेंद्र सिंह के नाम से की गई शिकायत,

प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर किया प्रदर्शन,

राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन ,असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की की मांग

. सिरोही जिले के सबसे उंचे शहर माउंट आबू में झूठी शिकायत को लेकर आज आम जनता सड़क पर उतरी और महेंद्र सिंह के नाम की गई शिकायत को लेकर आज सभी ने मिलकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और चाचा म्यूजियम चौराहे पर झूठी शिकायत के मामले को लेकर सभी लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पैदल चलकर प्रशासन और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति से भवन निर्माण एवं मरम्मत के संबंधी में प्रशासन की शिकायत करने के मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर.. महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया और गलत नाम का उपयोग करने वाले और सामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई.. इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी महेंद्र सिंह परमार भाजपा नेता नरपत दान चारण विभिन्न संगठनों के लोग एवं कई गणमान्य नागरिक लोग मौजूद रहे

Share.
Leave A Reply