V24 NEWS CHANNEL / भूपेंद्र परमार, पिंडवाड़ा ।

एबीवीपी ने मनाया 76वां स्थापना दिवस: नई कार्यकारिणी में अजीत सिंह गोयल नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष, दिलीप माली नव निर्वाचित नगर मंत्री बने*
सिरोही, राजस्थान।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपने 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष के रूप में अजीत सिंह गोयल और नगर मंत्री के रूप में दिलीप माली की नियुक्ति की। प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्र पुनर्निर्माण और छात्रहित में अभाविप की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। नगर अध्यक्ष अजीत सिंह गोयल ने पर सत्र 2024-25 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कई नए चेहरे शामिल हुए। नवनिर्वाचित नगर मंत्री दिलीप माली ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कहा कि अभाविप पिछले 76 वर्षों से राष्ट्र पुनर्निर्माण और छात्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि विद्यार्थी आज के नागरिक हैं और उनके प्रयासों से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होगा। जालौर सिरोही विभाग संयोजक जयेश सोलंकी ने भी इस अवसर पर कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्रशक्ति है।राष्ट्रहित और छात्रहित में सक्रिय योगदान– प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा ने बताया अभाविप का यह 76वां स्थापना दिवस संगठन के उद्देश्यों और उसकी उपलब्धियों को रेखांकित करता है। राष्ट्र पुनर्निर्माण और छात्रहित के लिए समर्पित इस संगठन ने पिछले 76 वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और नई कार्यकारिणी के चयन के साथ संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। नए नेतृत्व से उम्मीद है कि वे अभाविप के उद्देश्यों को और आगे बढ़ाएंगे और छात्रों के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।पूर्ण नवनिर्वाचित नगर मंत्री दिलीप माली का माना आभार-समारोह के अंत में पूर्ण नवनिर्वाचित नगर मंत्री दिलीप माली ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चाहे सदस्यता हो या अन्य सभी छोटे-बड़े कार्यक्रमों को मिलकर सफल बनाएंगे। माली ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यकारिणी सदस्य पूरे समर्पण और उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और अभाविप के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।
