V24 NEWS CHANNEL ,
(किशनलाल) ,
माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।
सिरोही शहर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, न्यूरो विशेषज्ञ और हड्डीरोग विशेषज्ञ ने दिया निशुल्क परामर्श ।
दिनांक 06 जुलाई 2024,
ब्रह्माकुमारीज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं राज कँवर प्रकाश चंद अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट, सिरोही के सहयोग से नि:शुल्क न्यूरोलोजी एवं हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए परामर्श शिविर का आयोजन सिरोही में किया गया।
इस शिविर में देहली से आये डॉ. स्वपन गुप्ता, न्यूरो विशेषज्ञ द्वारा मिर्गी, लकवा, नींद से समस्या आदि रोगों से सम्बंधित मरीजो को जाँच कर परामर्श दिया गया |

ग्लोबल हॉस्पिटल के जॉइंट रीप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर केलाश कडेल, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा की गयी। इस शिविर में ओपरेशन के लिए चिन्हित किये गये लगभग 8 मरीजों को ग्लोबल हॉस्पिटल घुटने एवं कूल्हे बदलने का ओपरशन के लिए रेफर किया गया। इनका नियमानुसार मुख्य मंत्री आयुष्मान योजना के तहत इन मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जायेगा।
इस शिविर 143 से अधिक सिरोही के आस पास गाँव के निवासियों ने भी लाभ लिया | ब्रह्माकुमारी आश्रम के प्रभारी बी. के. अरुणा बहन ने शिविर में आये मरीजों को जीवन में मेडिटेशन का महत्व भी समझाया।
यह शिविर ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू के निदेशक डॉक्टर प्रताप मिढ़ा के निर्देशन में जे पी सिंह द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर में फिजियोथेरेपी सेंटर के व्यवस्थापक इस्माइल भाई और डॉ. विक्रम रांगी, आकाश कुमार, एवं हंसाराम राणा के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

