V24 NEWS CHANNEL ,
माउंट आबू , सिरोही राजस्थान।

केन्द्रीय विद्यालय आबू पर्वत के 11 विद्यार्थी खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित ।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग की ओर से 02 से 05 जुलाई तक अलवर एवं जोधपुर में हुए विभिन्न खेलो में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का शानिवार को विद्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड ने बताया की संभाग स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिताओ में 28 विद्यार्थीयों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया। जिसमें से 11 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है । विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पी आर गरासिया के कुशल नेतृत्व में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 09 स्वर्ण, 10 रजत, 06 कास्य पदक जीते है। एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट में- अंकुश कुमार, दीपांशी लाम्बा, पायल कुमारी, रिया मनोला, डी. वैष्णवी, सिद्धि बैरवा एवं रोप स्किप्पिंग इवेंट में- युवराज सिंह, फ्रेया रस्तोगी, नव्या, शिल्पा, भाविका कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है |
