V24 NEWS CHANNEL,
(किशनलाल) ,
माउंट आबू, सिरोही /राजस्थान।
जिला सिरोही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् कक्षा 11 एवं कक्षा 12 की छात्राओं को प्रत्येक शनिवार नवाचार के रूप में नजदीकी थानों का समग्र भ्रमण करवाया जाकर उनकी जिज्ञासाओं के निवारण हेतु श्रीमान जिला कलक्टर, सिरोही एवं श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा चलाये गये ‘‘पुलिस-छात्रा संवाद कार्यक्रम‘‘ के तहत आज दिनांक 06.07.2027 शनिवार को पुलिस थाना आबूपर्वत पर श्रीमान उपखण्ड अधिकारी आबूपर्वत श्री गौरव रवीन्द्र सालुखे की उपस्थिति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आबूपर्वत की कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को पुलिस थाना आबूपर्वत भ्रमण करवाया गया। पुलिस थाना भ्रमण के दौरान सभी छात्राएं काफी जिज्ञासु नजर आयी। थानाधिकारी आबूपर्वत श्री सुरेश चौधरी पुलिस निरीक्षक द्वारा छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रावधानों की जानकारी दी साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि, निर्भिकता, आत्म सुरक्षा, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं पुलिस सेवा में रोजगार आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई ।

यातायात प्रभारी आबूपर्वत श्री सोमदेव उप निरीक्षक द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बाल कल्याण अधिकारी श्री फुलाराम हैडकानि द्वारा बालश्रम एवं मानव तस्करी संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई, साईबर क्राईम एवं पुलिस के ऑनलाईन पोर्टल सीसीटीएनएस पर एफआईआर दर्ज करनेे से चार्जशीट तक की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी कम्प्यूटर ऑपरेटर कानिस्टेबल बाबू सिंह राणावत द्वारा प्रदान की गई। छात्राओं को पुलिस थाने की प्रत्येक शाखा का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस थाने में वृक्षारोपण भी किया गया ।

